कोरबा कलेक्टोरेट में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली जनसेवा की शपथ

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
कोरबा, 26 नवंबर (हि. स.)। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कोरबा कलेक्टोरेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संविधान के आदर्शों और मूल्यों के अनुरूप कार्य करने की शपथ ली। साथ ही जनहित और लोककल्याण के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी से जनसेवा करने का संकल्प लिया।
कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया और शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान की मूल भावना के अनुरूप देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल सिद्धांतों को याद किया गया। साथ ही सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समानता सुनिश्चित करने के संवैधानिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, संयुक्त कलेक्टर कौशल तेंदुलकर, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक राठौर सहित कलेक्टोरेट की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी