Live VNS

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर उमेश यादव, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर उमेश यादव, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

- भारतीय टीम की सफलता और अच्छे प्रदर्शन के लिए की प्रार्थना

उज्जैन, 12 नवम्बर (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव गुरुवार सुबह विश्व प्रसिद्ध धर्मनगरी उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता और आगामी मुकाबलों में जीत की कामना की।

क्रिकेट के मैदान पर अपनी तेज गेंदबाजी से पहचान बनाने वाले उमेश यादव गुरुवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से आयोजित भस्म आरती में सहभागिता की और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देश की क्रिकेट टीम के बेहतर प्रदर्शन और अच्छे मैचों में जीत के लिए प्रार्थना की। भस्म आरती के बाद मंदिर परिसर से बाहर आए उमेश यादव ने अपने दर्शन के अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा, आज श्री महाकाल मंदिर में दर्शन काफी अच्छे हुए। दर्शन करके काफी आनंद आया।

उमेश यादव का महाकाल मंदिर पहुंचना क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय रहा। उन्होंने बाबा महाकाल के दरबार में भारतीय टीम की सफलता और जीत की कामना की। क्रिकेट के मैदान पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले उमेश यादव ने इस धार्मिक यात्रा के दौरान बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…