डीसीपी गोमती नीतू कादयान का नोएडा तबादला, शासन ने 10 आईपीएस अधिकारियों का किया ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 18 एएसपी के भी कार्यक्षेत्र बदले
वाराणसी। उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 आईपीएस अधिकारियों और 18 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान का भी स्थानांतरण किया गया है। उन्हें गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) भेजा गया है।
नीतू कादयान वर्तमान में वाराणसी में डीसीपी गोमती के पद पर तैनात थीं। शासन स्तर से जारी तबादला आदेश के तहत प्रदेश में 10 आईपीएस अधिकारियों के साथ 18 एएसपी के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।