Live VNS

सोनीपत: प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

सोनीपत: प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

सोनीपत, 23 नवंबर (हि.स.)। सर्दियों में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए उपायुक्त नेहा

सिंह ने सोमवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों

को निर्देश दिए कि प्रदूषण रोकने के लिए नियमित निगरानी और निरीक्षण सुनिश्चित किया

जाए। कुंडली, बड़ी और खरखौदा के औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। कचरा

और बायोमास जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए विभागीय टीमें दिन-रात मैदान में सक्रिय

रहें और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालान किए जाएं।

उपायुक्त ने कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम)

के सदस्य सचिव तरुण कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एनसीआर के सभी जिलों के

अधिकारियों के संग बैठक की है। वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सभी विभागों की जिम्मेदारियां

तय की गई हैं। एंटी स्मॉग गन और वाटर स्प्रिंकलर का इस्तेमाल किया जा रहा है। सड़कों

की नियमित सफाई के साथ सोनीपत शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान भी चलाया जा रहा है।

औद्योगिक क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ढाबा संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें प्रदूषण

नियंत्रण के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों की अनदेखी करने वाले

ढाबा संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

एंटी स्मॉग गन और वाटर स्प्रिंकलर का इस्तेमाल तथा सड़कों

की सफाई लगातार जारी रखी जाए। सभी विभाग अपनी कार्ययोजना के अनुसार काम करें। अगले

सप्ताह फिर बैठक कर विभागवार कार्यों की समीक्षा की जाएगी। गन्नौर, गोहाना और कुंडली

क्षेत्र के नगर निकाय अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। कचरा जलाने

वाले स्थानों की निगरानी कर दोषियों के चालान किए जाएं। प्रदूषण नियंत्रण में लापरवाही

मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में क्षेत्रीय अधिकारी

अजय मलिक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी मनीष मलिक, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी

अभियंता प्रशांत कौशिक और जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता गौतम कुमार सहित

संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…