Live VNS

हरियाणा सरकार: एचसीएस अधिकारियों की वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट की समयसीमा 24 नवंबर तक बढ़ी

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

-मुख्य सचिव कार्यालय ने जारी किए आदेश

चंडीगढ़, 17 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) यानी एचसीएस (ईबी) अधिकारियों की वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) दर्ज करने की समयसीमा में एक बार फिर बदलाव किया है। मुख्य सचिव कार्यालय के कार्मिक विभाग की ओर से 17 नवंबर को जारी आदेशों के अनुसार, समीक्षा प्राधिकारी (रिव्यूइंग अथॉरिटी) अब 24 नवंबर 2026 तक अधिकारियों की रिपोर्ट की समीक्षा कर सकेंगे।

सरकार की ओर से मंगलवार को जारी पत्र में बताया गया है कि इससे पहले 8 मई और 30 जून 2026 को भी समयसीमा बढ़ाने के आदेश जारी किए गए थे। अब एक बार फिर समीक्षा प्राधिकारी के लिए रिपोर्ट पूरी करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर से बढ़ाकर 24 नवंबर कर दी गई है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2025-26 की वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट के लिए अलग-अलग स्तर पर समयसीमा निर्धारित की गई है। मुख्य सचिव कार्यालय ने ये आदेश सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्षों और प्रबंध निदेशकों के अलावा हरियाणा के आईएएस और एचसीएस अधिकारियों को भेजे हैं। रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…