Live VNS

प्रशिक्षण में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने बनाए बांस से आकर्षक व उपयोगी वस्तुएं

प्रशिक्षण में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने बनाए बांस से आकर्षक व उपयोगी वस्तुएं

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

नई टिहरी, 21 नवंबर (हि.स.)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान टिहरी के डीएलएड प्रशिक्षुओं में रचनात्मकता, सृजनात्मक सोच और व्यवहारिक कौशल विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित बांस शिल्प निर्माण गतिविधि का समापन हो गया। जिसमें प्रशिक्षुओं ने कल्पनाशीलता, कलात्मक अभिरुचि व सृजनात्मक क्षमता का परिचय देते हुए बांस से आकर्षक व उपयोगी बस्तुएं बनाईं।

शनिवार को डायट सभागार में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने बांस से मोबाइल स्टैंड, पेन स्टैंड, फ्लावर पॉट, फूल कंडी, सजावटी सामग्री, घरेलू उपयोग की वस्तुएं बनाई। कार्यक्रम समन्वयक सीमा शर्मा ने बताया कि हमारे आसपास उपलब्ध प्राकृतिक व स्थानीय संसाधनों बांस, रिंगाल, भीमल आदि से आकर्षक एवं उपयोगी वस्तुओं का निर्माण किया जा सकता है। संदर्भदाता चमोली से आए हुए रिंगाल मैन के नाम से प्रसिद्ध राजेंद्र बड़वाल के नेतृत्व में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने इनको बनाने की विधि को सीखा और स्वरोजगार के लिए भी अन्य लोगों को प्रेरित करने को कहा।

बडवाल ने स्थानीय संसाधनों की उपयोगिता, स्वरोजगार व स्थानीय संसाधनों को कौशल एवं उद्यमिता से जोड़ने की जानकारी दी गई। इस मौके पर डॉ. वीर सिंह रावत, डॉ. सुमन नेगी, डॉ. राजकिशोर, राजेंद्र बडोनी, सरिता असवाल, नरेश कुर्माइं मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…