Live VNS

देवरिया : आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त पुलिस ने किया केस

देवरिया : आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त पुलिस ने किया केस

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

देवरिया, 26 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित कठोरा गांव में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपिताें की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि कठोरा गांव में स्थापित आंबेडकर प्रतिमा को किसी व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई। ग्राम प्रधान कठोरा की तहरीर के आधार पर थाना गौरी बाजार में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रतिमा को किसने और किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त किया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है।

सीओ ने कहा कि दोषियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जल्द ही मामले का अनावरण कर लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में प्रतिमा की सुरक्षा और मामले के शीघ्र खुलासे को लेकर लोगों में चर्चा है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…