Live VNS

सोनीपत: आपदा प्रबंधन की टीकाराम गर्ल्स कॉलेज में मॉक ड्रिल हुई

सोनीपत: आपदा प्रबंधन की टीकाराम गर्ल्स कॉलेज में मॉक ड्रिल हुई

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

सोनीपत, 26 नवंबर (हि.स.)। सोनीपत में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने तथा आपातकालीन

परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य

से टीकाराम गर्ल्स कॉलेज, में एसडीएम सोनीपत सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल

गुरुवार को की गई। इस संयुक्त अभ्यास में नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट से जुड़े प्रतिनिधियों,

होमगार्ड, रोटरी क्लब, स्काउट एंड गाइड, एनसीसी, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, अग्निशमन

विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य बाह्य आक्रमण, हवाई हमले तथा

अन्य प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान उत्पन्न होने वाली आपातकालीन स्थिति से

प्रभावी ढंग से निपटने, आमजन एवं विद्यार्थियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा

संभावित जनहानि को कम करने के लिए विभिन्न विभागों की तैयारियों का परीक्षण करना था।

सुबह सायरन बजाकर मॉक ड्रिल की शुरुआत की गई। इसके बाद हवाई

हमले जैसी आपातकालीन स्थिति का अभ्यास करते हुए विद्यार्थियों एवं आमजन को सुरक्षित

रखने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने, राहत एवं बचाव कार्यों को संचालित करने तथा आपातकालीन

सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।फायर ब्रिगेड,

एंबुलेंस, चिकित्सा सेवाओं, अस्पतालों तथा अन्य आवश्यक सेवाओं का उपयोग किया गया।

एसडीएम सुभाष चंद ने कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन

की तैयारियों को परखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे विभिन्न विभागों को अपनी जिम्मेदारियों

का अभ्यास करने, आपातकालीन प्रतिक्रिया को बेहतर बनाने तथा आमजन में सुरक्षा के प्रति

जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलती है। एसीपी अमित कुमार, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड

सुरेंद्र हुड्डा, एनडीआरएफ इंचार्ज युद्धवीर सिंह , कालेज प्राचार्य उषा दहिया, रोटरी

क्लब के सचिव गौरव, पशुपालन विभाग से डॉ. विरेंद्र रंगा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी

एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…