Live VNS

कांकेर में आज से जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आगाज, 11 खेल विधाओं में होंगे मुकाबले

कांकेर में आज से जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आगाज, 11 खेल विधाओं में होंगे मुकाबले

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

रायपुर, 23 नवंबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय कांकेर में आज सोमवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आयोजन शुरू होगा। प्रतियोगिता का समापन 24 नवंबर को होगा। इसमें कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी, रस्साकसी, बैडमिंटन, तीरंदाजी, कराते, वेटलिफ्टिंग एवं एथलेटिक्स सहित कुल 11 खेल विधाओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजन के पहले दिन आज साेमवार 23 नवंबर को जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि 24 नवंबर को सीनियर वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन के लिए खेलवार आयोजन स्थलों का निर्धारण किया गया है। कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकसी, एथलेटिक्स, हॉकी, कराते एवं वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित होंगी।

वहीं, फुटबॉल एवं बैडमिंटन के मुकाबले मिनी स्टेडियम में होंगे, जबकि तीरंदाजी प्रतियोगिता शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर में आयोजित की जाएगी। दो दिवसीय इस आयोजन में जिले के खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…