Live VNS

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

नई दिल्ली, 17 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात करके 18 दिसंबर से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र सहित राजधानी के विकास, जनहित और भविष्य की प्राथमिकताओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। यह जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप दिल्ली को आधुनिक सुविधाओं, सुदृढ़ बुनियादी ढांचे और बेहतर जीवन स्तर वाली विश्वस्तरीय राजधानी बनाना हमारा लक्ष्य है। इसी दिशा में सभी के सहयोग एवं समन्वय से दिल्ली के विकास को नई गति देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…