Live VNS

फ्लोट में डीएलएसए ने लगाया कानूनी सहायता शिविर, ग्रामीणों को दी मुफ्त कानूनी सेवाओं की जानकारी

फ्लोट में डीएलएसए ने लगाया कानूनी सहायता शिविर, ग्रामीणों को दी मुफ्त कानूनी सेवाओं की जानकारी

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

कठुआ, 18 नवंबर (हि.स.)। जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण कठुआ की ओर से बुधवार को फ्लोट पंचायत घर में कानूनी सहायता शिविर आयोजित किया गया। डीएलएसए के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन प्राधिकरण की सचिव उर्वशी रैना ने बीडीओ बरनोटी अखिल भाऊ, सरपंच देविंदर कुमार और स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में किया।

इस दौरान उर्वशी रैना ने ग्रामीणों को मुफ्त कानूनी सहायता, उनके अधिकारों तथा राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों सहित जरूरतमंद वर्गों तक कानूनी सेवाएं पहुंचाने पर जोर दिया। शिविर में पात्र लाभार्थियों की पहचान और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक पैरा लीगल वालंटियर को अस्थायी रूप से तैनात किया गया जो ग्रामीणों को कानूनी सलाह एवं सहायता उपलब्ध करवाने के साथ डीएलएसए और स्थानीय समुदाय के बीच समन्वय स्थापित करेगा। इस अवसर पर बीडीओ और सरपंच ने पहल की सराहना करते हुए आवश्यक सहयोग का भरोसा दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…