Live VNS

सहयोग पोर्टल के आवेदनों का समय पर निष्पादन करें अधिकारी : डीएम

सहयोग पोर्टल के आवेदनों का समय पर निष्पादन करें अधिकारी : डीएम

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

सुपौल, 23 नवंबर (हि.स.)। जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के निष्पादन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए तथा प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से निपटारा किया जाए।

डीएम ने सर्वे कर राशन कार्ड, श्रम कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित मामलों की पहचान कर उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जन संवाद, राशन कार्ड, एनीमिया अभियान और पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…