असम: दुलियाजान ट्रिपल मर्डर के दोनों आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल, एनएमसीएच में भर्ती

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
डिब्रूगढ़ (असम), 25 नवंबर (हि.स.)। डिब्रूगढ़ जिला के दुलियाजान में बीते दिनों हुए ट्रिपल मर्डर के दोनों आरोपित पुलिस एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल हो गए ह। दोनों को डिब्रूगढ़ स्थित असम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।
पुलिस दोनों को लेकर तिनसुकिया जिला के बरडूबी इलाके में देर रात हत्या में इस्तेमाल हथौड़ी को बरामद करने के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान दोनों ने चलते वाहन से पुलिस से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। रोकने के लिए पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में में दोनों राजू दास और अमीर दास घायल हो गए। यह घटना बालीजान चाय बागान के पास घटी।
इस घटना में डिब्रूगढ़ पुलिस के दो कांस्टेबल मनोज और नितुल कोंवर घायल हो गए हैं दोनों पुलिस कर्मियों को दुलियाजान ऑयल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय