दिसम्बर माह में 47 जोड़ी रेलसेवाओं में बढ़ेंगे 131 अतिरिक्त डिब्बे,यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
जयपुर, 27 नवंबर (हि.स.)।
उत्तर पश्चिम
रेलवे द्वारा दिसम्बर माह में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 47 जोड़ी रेलसेवाओं में 131 अतिरिक्त डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। इससे यात्रियों को अधिक बर्थ एवं सीटें उपलब्ध हो सकेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार 47 रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। इससे पर्यटन सीजन में आमजन काे काफी राहत मिलेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश