Live VNS

ड्राइंग, अलाइनमेंट एवं अंतिम कार्य योजना को 3-4 दिसम्बर तक करें फाइनलः डीएम

ड्राइंग, अलाइनमेंट एवं अंतिम कार्य योजना को 3-4 दिसम्बर तक करें फाइनलः डीएम

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

नई टिहरी, 28 नवंबर (हि.स.)। मुनिकीरेती और तपोवन नगर निकाय क्षेत्रों में प्रस्तावित विभिन्न निर्माण कार्यों की डीएम नितिका खंडेलवाल ने कैंप कार्यालय मुनिकीरेती में समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समय और गुणवत्ता से पूरा करने के निर्देश दिए। शनिवार को मुनिकीरेती में आयोजित बैठक में जल संस्थान ने बताया कि खारास्रोत से इंटर कॉलेज तक 900 मीटर पाइप लाइन बिछाई दी है, 800 मीटर कार्य शेष है। वहीं एनएच खंड ने अवगत कराया गया कि आगामी समय में मरम्मत एवं सुधार कार्य प्रस्तावित हैं।

क्षेत्र में विद्युत लाइनों को भूमिगत करने का कार्य प्रोजेक्ट के तहत संचालित है। जल निगम ने पुलिस चौकी से लक्ष्मणझूला तक 1250 मीटर कमर्शियल वाटर पाइपलाइन बिछाने की बात कही। डीएम ने सभी विभागों को अपने-अपने प्रस्तावित कार्यों की ड्रॉइंग एवं ले-आउट प्रस्तुत करते हुए आपसी समन्वय से अलाइनमेंट निर्धारित करने को कहा। निर्देश दिए कि सड़क निर्माण से पूर्व सभी विभाग अपनी आवश्यक पाइपलाइन, विद्युत लाइन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें।

आवश्यकता के अनुसार भविष्य की जरूरतों को देखते हुए डमी पाइपलाइन भी डाली जा सकती है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण के उपरांत किसी भी विभाग को सड़क खोदने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी अधिशासी अभियंताओं को 3-4 दिसम्बर को आपसी समन्वय के साथ बैठक कर सभी कार्यों की ड्रॉइंग, अलाइनमेंट एवं अंतिम कार्य योजना को फाइनल करने के निर्देश दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…