Live VNS

जम्मू में फायर एंड इमरजेंसी एस्पायरेंट्स एक बार फिर इंसाफ की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे

जम्मू में फायर एंड इमरजेंसी एस्पायरेंट्स एक बार फिर इंसाफ की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

जम्मू,, 19 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू में फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के एस्पायरेंट्स एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इंसाफ की मांग करते हुए फायर एंड इमरजेंसी विभाग पर मामले में आरोपियों को बचाने के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि वे लंबे समय से न्याय की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी शिकायतों का संतोषजनक समाधान नहीं हुआ है। प्रदर्शनकारी एस्पायरेंट्स ने मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से उनकी शिकायतों पर ध्यान देने और न्याय दिलाने की अपील की। हालांकि विभाग की ओर से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…