गौशाला में आग लगने से 50 हजार रूपये की संपत्ति का नुकसान

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
अररिया, 26 नवम्बर(हि.स.)। अररिया की बेलवा के वार्ड नंबर 3 में मध्य रात्रि अकलीम के गौशाला में आग लग गई,जिसमें करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति जल गई और भैंस का बच्चा झुलस गया।शादी विवाह समारोह के कारण चहलकदमी कर लोगों ने आग की लपटें देखकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना रात करीब साढ़े बारह बजे की बताई जाती है।
आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। गौशाला से लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।गौशाला के पास ही शादी समारोह चल रहा था, इसलिए कई लोग जाग रहे थे। लोगों ने मिलकर आग बुझाई। इससे आग आसपास के घरों और सामान तक नहीं फैल पाई।
मौके पर मौजूद तारिक अनवर ने बताया कि रात को आग की लपटें देखने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हुए और पानी और बालू के माध्यम से आग के फैलाव को रोकने के साथ आग पर काबू पाया गया।आगजनी में 50 हजार की संपत्ति के नुकसान होने की बात कही।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर