Live VNS

सीतारमण ने स्कूली शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास विशेषज्ञों के साथ की 12वीं बजट पूर्व बैठक

सीतारमण ने स्कूली शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास विशेषज्ञों के साथ की 12वीं बजट पूर्व बैठक

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

नई दिल्ली, 25 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में स्कूली शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और खेल क्षेत्रों के विशेषज्ञों तथा हितधारकों के साथ बुधवार को केंद्रीय बजट 2027-28 को लेकर चर्चा की।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई 12वीं पूर्व-बजट परामर्श बैठक में स्कूली शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और खेल क्षेत्रों के विशेषज्ञों तथा हितधारकों के साथ चर्चा की गई।

अगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के लिए आयोजित बैठक में आर्थिक मामलों के विभाग, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिवों; खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने भी भाग लिया, ताकि बजट बनाते समय देश की प्रमुख आर्थिक प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए नीति निर्माण किया जा सके।

वित्त मंत्रालय प्रत्येक वर्ष केंद्रीय बजट से पहले उद्योग जगत, अर्थशास्त्रियों, विशेषज्ञों, राज्य सरकारों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ कई दौर की बजट पूर्व परामर्श बैठकें करता है, ताकि बजट में विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों के सुझावों को शामिल किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…