Live VNS

सीतारमण ने अनुसंधान एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ की 11वीं बजट पूर्व बैठक

सीतारमण ने अनुसंधान एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ की 11वीं बजट पूर्व बैठक

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

नई दिल्ली, 23 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को केंद्रीय बजट 2027-28 की तैयारियों के तहत अनुसंधान एवं विकास और उच्च शिक्षा क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ बजट को लेकर चर्चा की।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई 11वीं प्री-बजट परामर्श बैठक में आर्थिक मामलों के विभाग, शिक्षा मंत्रालय और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिवों के साथ-साथ भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार भी शामिल हुए। पिछले केंद्रीय बजट में सरकार ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को 28,049.32 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। इसमें अनुसंधान, विकास एवं नवाचार (आरडीआई) योजना के लिए 20,000 करोड़ रुपये शामिल थे। इसके अलावा, राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन के लिए 2,000 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के लिए 900 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए थे। ये आवंटन अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र को मजबूत करने पर सरकार के फोकस को दर्शाते हैं।

वित्त मंत्रालय प्रत्येक वर्ष केंद्रीय बजट से पहले उद्योग जगत, अर्थशास्त्रियों, विशेषज्ञों, राज्य सरकारों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ कई दौर की बजट पूर्व परामर्श बैठकें करता है, ताकि बजट में विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों के सुझावों को शामिल किया जा सके। बजट बनाते समय देश की प्रमुख आर्थिक प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए नीति निर्माण किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…