एसयूवी के खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
श्रीनगर, 28 नवंबर (हि.स.)। शनिवार को बारामूला जिले में एक एसयूवी के खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात उड़ी श्रेत्र के गोहलन में हुई जब परिवार पास के एक गांव में शादी से लौट रहा था।
एसयूवी में सवार सभी पांचों लोग जिनमें चालक भी शामिल था इस हादसे में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि सैयद शफीक शाह (26), उनकी पत्नी रशीदा बानो (25), उनकी बहन दिलनाज फातिमा (17) और चचेरी बहन शाहिदा फातिमा (27) ने माैके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 11 वर्षीय बच्ची को इलाज के लिए बारामूला के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता