राज्यपाल से आईआईएमयूएन की चार्ज डी अफेयर्स अंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
रायपुर, 19 नवंबर (हि.स.)। राज्यपाल रमेन डेका से गुरुवार काे भारत के युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए कार्यरत संस्था इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (आईआईएमयूएन) की चार्ज डी अफेयर्स अंबर फातिमा ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को आगामी माह बिलासपुर में प्रस्तावित यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में बतौर मुख्य तिथि आमंत्रित किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल