Live VNS

सरकार ने जेकेएएस अधिकारी सभा सरवर का लद्दाख में प्रतिनियुक्ति पर किया तबादला

सरकार ने जेकेएएस अधिकारी सभा सरवर का लद्दाख में प्रतिनियुक्ति पर किया तबादला

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

जम्मू, 18 नवंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने जूनियर स्केल जेकेएएस अधिकारी सभा सरवर जो वर्तमान में राजौरी के डीआईसी में फंक्शनल मैनेजर के पद पर तैनात हैं का तत्काल प्रभाव से लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर तबादला कर दिया है। यह प्रतिनियुक्ति शुरुआती तौर पर दो साल की अवधि के लिए होगी।

उनका 'लियन' (मूल विभाग में अधिकार) और पदोन्नति की संभावनाएं जम्मू-कश्मीर के सामान्य प्रशासन विभाग के पास ही रहेंगी। उन्हें उनके नए कार्यस्थल पर रिपोर्ट करने के लिए तत्काल कार्यमुक्त कर दिया गया है जहाँ उन्हें लद्दाख के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…