Live VNS

गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर निकला भव्य नगर कीर्तन, जगह-जगह हुआ स्वागत

गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर निकला भव्य नगर कीर्तन, जगह-जगह हुआ स्वागत

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

धमतरी, 22 नवंबर (हि.स.)। गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर रविवार को सिख समाज द्वारा शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर इस शोभायात्रा में समाजजनों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। नगर कीर्तन पुराना बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा भवन से प्रारंभ होकर गोल बाजार, मठ मंदिर चौक, चमेली चौक, कचहरी चौक, तहसील कार्यालय, नगर निगम स्कूल, रत्नाबांधा चौक एवं मकई चौक होते हुए पुनः गुरुद्वारा भवन पहुंचा। पूरे मार्ग में आतिशबाजी और बैंड-बाजे की मधुर धुन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

नगर कीर्तन में सबसे आगे समाज के युवा चल रहे थे, उनके पीछे समाज के प्रमुखजन शामिल थे। इसके बाद आकर्षक फूलों से सजे रथ में गुरु नानक देव जी की तस्वीर विराजित थी। एक अन्य रथ में बच्चे सवार थे, जबकि अंतिम पंक्ति में समाज की युवतियां एवं महिलाएं गुरु नानक देव जी की महिमा का गुणगान करते हुए चल रही थीं। नगर कीर्तन का आकर्षण देखते ही बन रहा था। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर अन्य समाजों एवं सामाजिक संस्थाओं ने पुष्पवर्षा और स्वागत कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। आयोजन के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

कार्यक्रम में प्रधान जसपाल सिंघ छाबड़ा एवं जसपाल सिंघ तलुजा, सेक्रेटरी जसविंदर सिंघ बग्गा, मीत सेक्रेटरी भूपेंद्र सिंघ तलुजा, हर्षदीप सिंघ खालसा एवं गुरमुख सिंघ खनूजा, स्वजांची सतपाल सिंघ अजमानी, मीडिया प्रभारी वशमेश सिंघ धंजल, विशेष सलाहकार जगजीवन सिंघ सिद्धू, अमरजीत सिंघ खालसा, अंग्रेज सिंघ गाले, जसविंदर सिंघ देवगन एवं सविंदर सिंघ जूनेजा, आमंत्रित सदस्य करतार सिंघ मिस्सन, रजिंदर सिंघ छाबड़ा, रविंदर सिंघ बिंद्रा, सतनाम सिंघ पनोवा, सुरजीत सिंघ भूरानी, प्रताप सिंघ विल्सो, सुरेंद्र सिंघ छाबड़ा, जसपाल सिंघ देऊ, सतपाल सिंघ छाबड़ा एवं परविंदर सिंघ खालसा, रांवा गुरुद्वारा प्रभारी मंजोत सिंघ बिंदा, ईशान दीप सिंघ चिंद, रविंदर सिंघ छाबड़ा (गोल्डी), हर्षदीप सिंघ खालसा, मनदीप सिंघ खालसा एवं कुलप्रीत सिंघ अजमानी, लंगर सेवा में गुरप्रीत सिंघ गाले, बलविंदर सिंघ बरणा एवं जसविंदर सिंघ बम्मा, अकाउंट एवं कंप्यूटर व्यवस्था में मोहनपाल चोपड़ा, मंदीप सिंघ विल्लो एवं विजय सिंघ भूरानी सहित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, धमतरी के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

त्याग, बलिदान देशभक्ति का शाश्वत संदेश है गुरू की वाणी : विजय मोटवानी

गुरु नानक देव जी की जयंती से सिख समाज द्वारा गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा से निकली नगर कीर्तन का मठ मंदिर चौक पर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, पार्षदगण विजय मोटवानी, पिंटू यादव, कुलेश सोनी, दाऊ बालाजी गुप्ता, दाऊ भरत गुप्ता, नीलमणि पवारिया, पप्पू सोनी, लल्ला लल्ला सोनी, सहित अनेक जनप्रतिनिधियो एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वागत कर गुरु ग्रंथ साहिब से आशीर्वाद लिया। शहरवासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। वहीं विजय मोटवानी ने कहा कि गुरू नानक देव जी का संदेश त्याग, बलिदान व देशभक्ति का शाश्वत व प्रमाणित उदाहरण है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…