Live VNS

गुरुग्राम: गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर फरीदाबाद की रैली ऐतिहासिक होगी: सर्वप्रिय त्यागी

गुरुग्राम: गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर फरीदाबाद की रैली ऐतिहासिक होगी: सर्वप्रिय त्यागी

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

-रैली की सफलता, मन की बात कार्यक्रम और बूथ समितियों के गठन को लेकर हुई बैठक

गुरुग्राम, 23 नवंबर (हि.स.)। भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 28 नवंबर को फरीदाबाद में आयोजित होने वाली भव्य रैली की तैयारियों, आगामी मन की बात कार्यक्रम तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि संत गुरु रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का प्रेरणास्रोत है। उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को रैली में गुरुग्राम से अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने, व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने तथा सभी संगठनात्मक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि संत गुरु रविदास के विचार आज भी समाज को एकता, भाईचारे और समानता की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ रैली की तैयारियों में जुटें तथा संत गुरु रविदास के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं।

बैठक में आगामी रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर प्रभावी ढंग से आयोजित करने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी बूथ समितियों के लंबित संगठनात्मक कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करने और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। जिला मीडिया प्रभारी अजय दुआ ने बताया कि बैठक में जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, जिला महामंत्री अजीत यादव एवं मनीष सैदपुर, डिप्टी मेयर अनूप सिंह, ब्रह्म यादव सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष तथा विभाग एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजक उपस्थित रहे। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर रैली को सफल बनाने तथा संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता से संपन्न करने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…