Live VNS

फर्रुखाबाद में कटरौली गांव के 200 घरों तक नल से पहुंचा जल, ग्रामीणों चेहरे खुशी से खिले

फर्रुखाबाद में कटरौली गांव के 200 घरों तक नल से पहुंचा जल, ग्रामीणों चेहरे खुशी से खिले

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

- कटरौली के 200 घरों तक नल से पहुंचा जल

फर्रुखाबाद, 25 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल नल से जल पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है। जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पट्टी ब्लॉक कमालगंज के कटरौली गांव में जलार्पण किया गया। कटरौली गांव में लगभग 200 ग्रामीणों के घरों में नल से जल पहुंचा तो उनके चेहरे खुशी चमक उठे। ग्रामीणों का कहना है कि हमने कभी नहीं सोचना था कि हमारे घरों में नल से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। लेकिन जल जीवन मिशन योजना ने इसे सार्थक कर दिया।

फर्रुखाबाद के कटरौली गांव में मंगलवार को जलार्पण हुआ तो बड़ी संख्या में ग्रामीण पम्प हाउस पर इकट्ठा हो गए। जलार्पण के साथ ही जब पेयजल आपूर्ति शुरू की गई तो ग्राम वासियों के बीच खुशी लहर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों ने मिष्ठान बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। जलार्पण के दौरान ग्राम प्रधान अनीश बेगम के पति असगर अली समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

प्रधानपति असगर अली का कहना है कि फर्रुखाबाद के ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से पानी की समस्या लोगों के जीवन का हिस्सा रही है। गांव में रहने वाले परिवारों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ता था। पीने के पानी से लेकर घरेलू कामों तक, हर जरूरत के लिए ग्रामीणों को काफी मेहनत और परेशानी उठानी पड़ती थी। पानी की इस समस्या ने ग्रामीण जीवन को कठिन बना दिया था, लेकिन जल जीवन मिशन योजना ने हमारे जीवन आसान बनाने का काम किया है।

उन्हाेंने बताया कि

फर्रुखाबाद में कुल गांवों की संख्या 844 है। जल जीवन मिशन के तहत 643 गांवों में नल से जल घर-घर पहुंच रहा है, जबकि 64 गांवों में वाटर टेस्टिंग जारी है। जबकि शेष गांवों में कार्य प्रगति पर है, जिसे तेजी से कराया जा रहा है। इस योजना के लागू होने से अब ग्रामीण परिवारों को पानी के लिए दूर-दराज के हैंडपंपों और दूसरे जलस्रोतों पर निर्भरता खत्म हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में खासकर महिलाओं को पानी भरने के लिए होने वाली भागदौड़ से राहत मिली है।

अधिशासी अभियंता मो कासिम हाशमी के मुताबिक, पट्टी ब्लॉक कमालगंज के कटरौली ग्रामसभा में जलार्पण किया गया। जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत ट्रायल रन के बाद अब सीधे उनके घरों तक नियमित पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इस पेयजल योजना से ग्रामीणों की समस्या दूर होगी। उन्हें अब पेयजल के लिए अन्य स्त्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…