Live VNS

हिमफैड के सराहां पेट्रोल पंप का इंचार्ज सस्पेंड, उपभोक्ताओं से बदसलूकी का आरोप

हिमफैड के सराहां पेट्रोल पंप का इंचार्ज सस्पेंड, उपभोक्ताओं से बदसलूकी का आरोप

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

नाहन, 27 नवंबर (हि.स.)।

भैया दूज पर सराहां स्थित हिमफैड के पंप में पेट्रोल संकट और उपभोक्ताओं को हुई परेशानी के मामले में प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रबंधन ने पेट्रोल पंप के इंचार्ज गोविंद को निलंबित कर उसका मुख्यालय चंबा निर्धारित कर दिया है। हिमफैड के डायरेक्टर राजीव ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।

राजीव ठाकुर के अनुसार पेट्रोल पंप की कार्यप्रणाली और इंचार्ज के व्यवहार को लेकर पहले भी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। भैया दूज पर उन्होंने स्वयं पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया था। इस दौरान पंप पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं था और इंचार्ज भी मौके से नदारद मिला। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को इंचार्ज को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन उन्होंने आदेश फाड़ दिए और पंप से चले गए।

दरअसल, 10 और 11 नवंबर को भैया दूज के दौरान सराहां का हिमफैड पेट्रोल पंप करीब 24 घंटे तक ड्राई रहा था। इस दौरान डीजल उपलब्ध था, लेकिन पेट्रोल के लिए वाहन चालकों को दूसरे विकल्प तलाशने पड़े। आरोप था कि पेट्रोल का टैंकर पहुंचने के बावजूद इंचार्ज समय पर मौके पर मौजूद नहीं था। बताया गया कि पंप के ड्राई रहने के बाद जब देर शाम टैंकर पहुंचा तो पंप पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। इसी बीच पेट्रोल लेने पहुंचे लोगों और इंचार्ज के बीच बहसबाजी भी हुई। आरोप है कि इंचार्ज ने वाहन चालकों से दुर्व्यवहार भी किया, जिससे लोग नाराज हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…