Live VNS

शेषनाग झील के पास निर्माण कार्य का विरोध करने वाले नेताओं पर हिंदुस्तान शिवसेना ने साधा निशाना

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

जम्मू,, 26 नवंबर (हि.स.)।

हिंदुस्तान शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत कपूर ने शेषनाग झील के पास बीआरओ द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का विरोध करने वाले नेताओं की कड़ी आलोचना की है। जम्मू में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कपूर ने आरोप लगाया कि कुछ नेता इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर जम्मू-कश्मीर के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को निर्माण कार्य से पर्यावरण और ग्लेशियरों को नुकसान पहुंचने की आशंका है तो उसे तथ्यों और सबूतों के साथ संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी आपत्ति रखनी चाहिए।

कपूर ने कहा कि विकास और शांति बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नेताओं से राजनीतिक हितों को दरकिनार कर जिम्मेदार रवैया अपनाने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…