23 नवंबर 2026 का राशिफल: मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिल सकती है सफलता, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

वाराणसी। सोमवार, 23 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, व्यापारिक प्रगति और पारिवारिक सुख-शांति के अवसर लेकर आ सकता है। मेष राशि वालों के लिए नई योजनाओं को आगे बढ़ाने का समय अनुकूल रहेगा। मिथुन राशि के जातकों को कार्यों में सफलता और राजकीय सहयोग मिल सकता है, जबकि सिंह राशि वालों को बकाया धन की प्राप्ति और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। वहीं वृषभ, कन्या और मकर राशि के जातकों को आर्थिक मामलों, स्वास्थ्य और आपसी संबंधों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार, जानिए सोमवार, 23 नवंबर 2026 को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
♈ मेष राशि (Aries)
आज स्वयं के विवेक से लिया गया निर्णय या किया गया कार्य लाभकारी साबित होगा। किसी नई योजना को साकार करने की दिशा में प्रगति होगी। राजनीतिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ेगी। यात्रा संतोषजनक रहने के योग हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
♉ वृषभ राशि (Taurus)
आज आर्थिक प्रगति के मार्ग में बाधाएं आ सकती हैं। किसी विशेष व्यक्ति से धोखा मिलने की आशंका है। अनावश्यक घूमने-फिरने में धन खर्च होगा। स्वजनों के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। यात्रा के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतना बेहतर रहेगा।
♊ मिथुन राशि (Gemini)
आज अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के लिए स्वजनों के साथ विचार-विमर्श होगा। समय पर महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने के प्रयास सफल होंगे। लंबे समय से चली आ रही निराशा समाप्त होगी। पठन-पाठन और अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी। राजकीय पक्ष से सहयोग प्राप्त होने की संभावना है।
♋ कर्क राशि (Cancer)
आज धर्म और अध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। किसी व्यक्ति के माध्यम से लंबे समय से बकाया धन प्राप्त हो सकता है। चिरप्रतीक्षित कार्यों में प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
♌ सिंह राशि (Leo)
आज अधूरे अथवा रुके हुए कार्य प्रगति की ओर बढ़ेंगे। लंबे समय से बकाया धन प्राप्त होने की संभावना है। परिवार में मांगलिक आयोजन संपन्न हो सकता है। सुख-सुविधाओं और भोग-विलास के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग हैं।
♍ कन्या राशि (Virgo)
आज लंबे समय से प्रतीक्षित कार्यों में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। खानपान और दिनचर्या में अनियमितता का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। अध्ययन में व्यवधान आ सकता है। नौकरी में पदोन्नति से संबंधित मामलों में बाधाएं उत्पन्न होंगी। स्वजनों के साथ मतभेद होने की आशंका है।
♎ तुला राशि (Libra)
आज मन में शुभ विचारों का संचार होने से आत्मिक शांति मिलेगी। पुराने विवाद के समाप्त होने का मार्ग प्रशस्त होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले कार्य संपन्न होंगे। स्वाध्याय और अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी। कर्ज से मुक्ति पाने के प्रयास सार्थक होने की संभावना है।
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज परोपकार और दूसरों की सहायता करने के प्रति रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से प्रतीक्षित कार्य पूरा होने से प्रसन्नता मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी। वाद-विवाद समाप्त होने की संभावना है। निवेश किए गए धन का प्रतिफल प्राप्त हो सकता है।
♐ धनु राशि (Sagittarius)
आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। घरेलू समस्याओं का समाधान मिलने की दिशा में प्रगति होगी। कार्य और व्यवसाय में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान बढ़ाने वाले कार्य संपन्न होंगे। पारस्परिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। मन में प्रसन्नता और संतोष का भाव रहेगा।
♑ मकर राशि (Capricorn)
आज समय कुछ असंतोषजनक रह सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होंगी। मन में छिपी चिंताओं का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। प्रियजनों के साथ अनबन होने की आशंका है। आर्थिक लेन-देन में जोखिम उठाने से नुकसान हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णयों में सावधानी बरतना आवश्यक होगा।
♒ कुंभ राशि (Aquarius)
आज कार्यों को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। किसी नई योजना पर विचार कर सकते हैं। व्यक्तिगत परेशानियों में कमी आएगी। लंबे समय से बकाया धन प्राप्त होने की संभावना है। मनोरंजन और आमोद-प्रमोद के प्रति रुचि बढ़ेगी।
♓ मीन राशि (Pisces)
आज मन में शुभ भावनाओं का संचार होगा, जिससे आत्मिक शांति मिलेगी। व्यावसायिक उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी विशेष समस्या के संबंध में स्वयं लिया गया निर्णय लाभकारी साबित होगा। आत्मीयजनों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
🔸 ज्योतिष परामर्शदाता
विमल जैन
हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिषी एवं वास्तुविद्
पता: एस. 2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टैगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी-221002
मोबाइल: 09335414722
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत जन्मकुंडली के अनुसार परिणाम अलग हो सकते हैं।