Live VNS

हरियाणा में 5500 पुलिस अधिकारियों को दी एससी/एसटी एक्ट में जांच की ट्रेनिंग

हरियाणा में 5500 पुलिस अधिकारियों को दी एससी/एसटी एक्ट में जांच की ट्रेनिंग

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

चंडीगढ़, 11 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एससी/एसटी एक्ट)के तहत हरियाणा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई एवं प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि पुलिसकर्मियों को अधिनियम के प्रावधानों, कानूनी प्रक्रियाओं तथा संवेदनशील मामलों से निपटने के संबंध में जागरूक एवं प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से हरियाणा पुलिस के 5,500 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। साथ ही, इस अधिनियम के तहत मामलों में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की गई है।

डीजीपी ने बताया कि हरियाणा पुलिस के प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 में एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराधों में 28 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

डीजीपी ने बताया कि एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों में संबंधित जिला कल्याण अधिकारियों को एफआईआर की प्रतियां समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। वर्ष 2025 में एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों का निस्तारण दर 98 प्रतिशत रहा, जो हरियाणा पुलिस की प्रभावी कार्यप्रणाली, त्वरित जांच और मामलों की नियमित निगरानी को दर्शाता है। डीजीपी ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा पुलिस थाना स्तर पर भी एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों और अपराध की प्रवृत्तियों का विस्तृत डाटा विश्लेषण किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…