Live VNS

जीडीसी मढ़हीन में आइडियाथॉन एवं हैकाथॉन कार्यक्रम आयोजित, अक्षय ने हासिल किया पहला स्थान

जीडीसी मढ़हीन में आइडियाथॉन एवं हैकाथॉन कार्यक्रम आयोजित, अक्षय ने हासिल किया पहला स्थान

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

कठुआ, 28 नवंबर (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज मढ़हीन के नवाचार प्रकोष्ठ ने भारतीय एकीकृत चिकित्सा संस्थान कठुआ के सहयोग से कॉलेज परिसर में आइडियाथॉन एवं हैकाथॉन कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता, उद्यमिता और स्वरोजगार की भावना को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में डॉ. एजाज अहमद मीर और डॉ. दिव्या शर्मा ने विद्यार्थियों को नवाचार, शोध और तकनीकी विकास के महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों को नए विचार विकसित करने और उन्हें व्यावहारिक उद्यमों में बदलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में कॉलेज के छह विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें अक्षय ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनुपमा गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को किताबी शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान और उद्यमिता से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का संचालन नवाचार प्रकोष्ठ के संयोजक प्रो. अनूप शर्मा की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर डॉ. मुनीषा देवी, रोशन लाल शर्मा, प्रो. मनु सैनी, डॉ. रीमी और प्रो. सुमन सहित अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…