Live VNS

हिसार : राजकीय महाविद्यालय मंगाली की छात्रा ने बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

हिसार : राजकीय महाविद्यालय मंगाली की छात्रा ने बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

युवा महोत्सव में स्वीटी ने भाषण प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

हिसार, 25 नवंबर (हि.स.)। यहां के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

विश्वविद्यालय में हाल ही में हुए विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में राजकीय महाविद्यालय

मंगाली की छात्रा स्वीटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान

हासिल किया। बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा स्वीटी ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति और

आत्मविश्वास के दम पर यह उपलब्धि प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

स्वीटी की इस सफलता पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजू चौधरी ने बुधवार काे प्रसन्नता

जताते हुए कहा कि छात्रा की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यवाहक

प्राचार्या डॉ. सोनल बिश्नोई ने उसकी मेहनत और आत्मविश्वास की सराहना की। उन्होंने

कहा कि इस तरह की गतिविधियों में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों में आत्म विश्वास बढ़ता

है।

युवा महोत्सव दल प्रभारी ज्योति बेनीवाल ने कहा कि स्वीटी की निरंतर मेहनत,

बेहतर तैयारी और समर्पण ने उसे यह सफलता दिलाई है। मीडिया प्रभारी कुमारी सरोज ने भी

इसे महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर डॉ. मामन सिंह, सहायक प्राध्यापक अजय कुमार, डॉ. नमिता, श्रीमती

सीमा सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने स्वीटी को बधाई देते

हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…