Live VNS

पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

कठुआ, 12 नवंबर (हि.स.)। जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र कठुआ तथा जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के लिए विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, रोजगार के अवसरों, कौशल विकास, स्वरोजगार योजनाओं, सब्सिडी तथा बिना गारंटी ऋण सुविधाओं की जानकारी देना था।

उपायुक्त कठुआ के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जगमीत सिंह सहित कृषि विज्ञान केंद्र, केवीआईबी, रोजगार विभाग, मिशन युवा, बागवानी विभाग और हिमायत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पात्रता, वित्तीय सहायता, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे जागरूकता शिविर जिले के अन्य क्षेत्रों में भी आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…