Live VNS

रानीगंज रेफरल अस्पताल की आईडीएसपी को लेकर केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण

रानीगंज रेफरल अस्पताल की आईडीएसपी को लेकर केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

अररिया 20 नवम्बर(हि.स.)। भारत सरकार की एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के तहत केंद्रीय टीम ने शुक्रवार को रानीगंज रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं और जांच व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल के ओपीडी, आपातकालीन विभाग और प्रयोगशाला को देखा।

कार्यक्रम का उद्देश्य बीमारियों के प्रकोप की समय पर पहचान और निगरानी करना है।इसके जरिए संक्रमण फैलने से रोकने के लिए कदम उठाए जाते हैं। यह राज्य स्तर पर चलने वाली विकेंद्रीकृत निगरानी प्रणाली है।

एनसीडीसी दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ आनंद के नेतृत्व में डॉ. मधुबाला और जोनल ऑफिसर रितम कुमार सहित अन्य सदस्यों ने अस्पताल में निहित स्वास्थ्य सेवाओं का किया मूल्यांकन किया।

मौके पर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार झा, अस्पताल प्रबंधक रवि राज, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनूप कुमार, प्रखंड मूल्यांकन सहायक उमेश कुमार और डीईओ इमाज अंसारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…