अन्तर महाविद्यालय एथलेक्टिस प्रतियोगिता का शुभारम्भ

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
बीकानेर, 17 नवंबर (हि.स.)। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा आयोजित अन्तर महाविद्यालय एथलेक्टिस प्रतियोगिता 2026 का शुभारम्भ आज विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई द्वारा श्री एस.जी.एन. खालसा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, श्रीगंगानगर में किया गया। शुभारम्भ के अवसर पर कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई को राष्ट्रीय कैडेट कोर की टीम से गार्ड आफ आनर दिया तथा प्रतियोगिता में सम्मिलित टीम के प्रतिभागियों द्वारा मार्च पास्ट की सलामी दी गई। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 17 से 19 नवंबर तक आयोजित की जा रही है। कुलगुरु प्रोण् नरसी राम बिश्नोई ने विश्वविद्यालय ध्वज फहराकर प्रतियोगिता के औपचारिक शुभारंभ का संदेश दिया। इसके पश्चात उन्होंने खेल मशाल प्रज्वलित की।
समारोह में कॉलेज की प्राचार्य डॉ अनुप्रिया जैन ने मुख्य अतिथि कुलगुरु प्रो नरसी राम बिश्नोई का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों एवं पर्यवेक्षकों, कॉलेज प्रबंधन, आयोजन समिति, स्पोर्ट्स डायरेक्टर, खेल अधिकारियों, प्रशिक्षकों, टीम प्रबंधकों तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए अनुभव प्राप्त करने, अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करने और खेलों के माध्यम से एक.दूसरे से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों की सराहना करते हुए प्रतियोगिता के आगामी दिनों के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव