वक्फ बोर्ड की अंतर्विभागीय समिति गठित, डॉ.सनवर पटेल समिति के होंगे अध्यक्ष

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
भोपाल, 26 नवम्बर (हि.स.)। वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 एवं वक्फ अधिनियम 1995 के अंतर्गत राज्य शासन ने मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ.सनवर पटेल की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समिति का गठन किया है।
जनसंपर्क अधिकारी राजेश बैन ने गुरुवार को बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार समिति में पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण सचिव-सह-आयुक्त सतेन्द्र सिंह, विधि एवं विधायी कार्य के अतिरिक्त सचिव प्रवीण हजारे, जनजातीय कार्य विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मुहम्मद सिराज खान सदस्य होंगे। पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण भोपाल के सहायक संचालक होमेन्द्र पटले को सदस्य-सचिव नामित किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत