Live VNS

जगदलपुर : बादल में अनारक्षित पद के लिए चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को

जगदलपुर : बादल में अनारक्षित पद के लिए चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

जगदलपुर, 27 नवंबर (हि.स.)। आमचो बस्तर हेरिटेज सोसायटी बादल आसना के अंतर्गत संचालित संस्था 'बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एण्ड लिटरेचर (बादल)', आसना, जगदलपुर में 01 अनियमित पद (अनारक्षित) पर सेवा लेने के लिए चल-साक्षात्कार (वॉक इन इंटरव्यू ) आयोजित किया जा रहा है।

साक्षात्कार का आयोजन सोमवार 21 दिसंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे से कार्यालय आमचो बस्तर हेरिटेज सोसायटी बादल आसना, जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी पद से जुड़ी विस्तृत जानकारी तथा आवेदन का निर्धारित प्रारूप बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://bastar.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…