Live VNS

नगरोटा में स्कूटी को वाहन ने मारी टक्कर, किशोर की मौत

नगरोटा में स्कूटी को वाहन ने मारी टक्कर, किशोर की मौत

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

जम्मू, 12 नवंबर (हि.स.)।

बुधवार देर रात जम्मू जिले के नगरोटा इलाके में एक स्कूटी को किसी वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू के नगरोटा में किशोर जिस स्कूटी पर सवार था उसे एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। उसे जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे 'ब्रॉट डेड' (अस्पताल पहुँचने पर मृत) घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान नगरोटा निवासी निहाल (17) के रूप में हुई है। इस बीच घटना की जांच शुरू कर दी गई है। कानूनी और चिकित्सीय औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…