जम्मू (ग्रामीण) पुलिस ने अखनूर में एक ड्रग तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस डिटेंशन वारंट किया तामील
स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
जम्मू, 20 नवंबर, (हि.स.)। जम्मू (ग्रामीण) पुलिस ने नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ अपने निरंतर अभियान के तहत जम्मू के संभागीय आयुक्त (डिविजनल कमिश्नर) द्वारा जारी एक डिटेंशन वारंट को सफलतापूर्वक तामील किया है। यह कार्रवाई 'नशीले पदार्थों और साइकोट्रोपिक पदार्थों की अवैध तस्करी की रोकथाम अधिनियम' ( पीआईटी एनडीपीएस ) के प्रावधानों के तहत की गई है। यह वारंट राजिंदर कुमार उर्फ रिकी पुत्र र्मिंदर कुमार निवासी वार्ड नंबर 01, जौरियां तहसील जौरियां जिला जम्मू के खिलाफ जारी किया गया था।
यह डिटेंशन वारंट संभागीय आयुक्त के 18 नवंबर, 2026 के आदेश के तहत जारी किया गया था जिसे अखनूर पुलिस स्टेशन द्वारा उक्त आदेश का पालन करते हुए सफलतापूर्वक तामील किया गया। सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता