जम्मू के स्कूलों में 3 दिसंबर से कक्षा 10 और 12 की प्री-बोर्ड परीक्षाएं की जाएगी आयोजित

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
जम्मू, 14 नवंबर (हि.स.)। जम्मू स्कूल शिक्षा निदेशालय (डीएसईजे) ने जम्मू डिवीजन के ग्रीष्मकालीन क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 10 और 12 की प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक समान कार्यक्रम की घोषणा की है।
कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 10 की परीक्षाएं 3 से 14 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 19 दिसंबर को समाप्त होंगी।
विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा अवधि के दौरान नियमित शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित न हों और परिणाम 22 दिसंबर तक संकलित कर लिए जाएं।
उन्हें 23 और 24 दिसंबर को छात्रों और उनके अभिभावकों को परामर्श देने के लिए व्यापक अभिभावक-शिक्षक बैठकें (पीटीएम) आयोजित करने के लिए भी कहा गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता