Live VNS

जम्मू के कला केंद्र में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया

जम्मू के कला केंद्र में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

जम्मू,, 15 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू के कला केंद्र में ट्राइबल अफेयर डिपार्टमैंट की ओर से महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ट्राइबल अफेयर डिपार्टमैंट के मंत्री जावेद अहमद राणा विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए उनके संघर्ष को याद किया गया। मंत्री जावेद अहमद राणा ने भगवान बिरसा मुंडा को जनकल्याण का देवता बताते हुए उनके जीवन और समाज के लिए किए गए कार्यों के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को सम्मान देना और आदिवासी समाज के इतिहास तथा योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…