दुष्कर्म मामले का आरोपित गिरफ्तार

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
रांची,13 नवंबर (हि.स.)। रांची के तमाड़ थाना पुलिस ने दुष्कर्म मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम लखविन्द्र मुण्डा बताया गया है। इसके पास से मिट्टी लगा शर्ट एवं अन्य कपड़ा बररामद किया गया है।
ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने शुक्रवार को बताया कि गत नौ नवंबर को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। नाबालिग लड़की की मां के जरिये इस संबंध में तमाड़ थाना में लिखित आवेदन दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई।
इसके बाद अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक बुंडू के नेतृत्व में कांड का खुलासा करने के लिए एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में आरोपित ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि बच्ची को वो पूर्व से जानते एवं पहचानते थे। घटना के दिन आरोपित के जरिये बच्ची को मिठाई बनाने के लिए चावल का आटा मील से लाने का बहाना बनाकर बच्ची को मील नहीं ले जाकर सुनसान जंगल में बलपूर्वक ले जाकर बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया।गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे