Live VNS

बिरसा जयंती पर बीएयू में तीरंदाजी प्रतियोगिता में पंकज और प्रियंका प्रथम

बिरसा जयंती पर बीएयू में तीरंदाजी प्रतियोगिता में पंकज और प्रियंका प्रथम

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

रांची, 12 नवंबर (हि.स.)। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को लेकर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में गुरुवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय स्थित विभिन्न महाविद्यालयों के बीच तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र और छात्रा वर्ग में कुल 51 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 29 छात्र एवं 22 छात्राएं थीं।

प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में रांची एग्रीकल्चर कॉलेज के पंकज ने प्रथम, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के बृजेन वर्मा ने द्वितीय एवं कृषि महाविद्यालय के अभय मेहता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं, छात्रा वर्ग में आरएसी की प्रियंका पटेल ने प्रथम, कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय की साक्षी टोप्पो ने द्वितीय और कृषि महाविद्यालय की करिश्मा लकड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर कृषि संकाय के डीन डॉ डीके शाही ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और मनोबल बढ़ाया।

तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजन डॉ नीरज कुमार और डॉ मनोज बरनवाल के नेतृत्व में किया गया। आयोजन समिति में डॉ वंदना चौबे और खेल प्रशिक्षक खुशमिता धन की सक्रिय सहभागिता रही।

आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना सुदृढ़ करती हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…