Live VNS

बीएफसीएल 16 महिलाओं को दिलाएगा ब्यूटीशियन प्रशिक्षण

बीएफसीएल 16 महिलाओं को दिलाएगा ब्यूटीशियन प्रशिक्षण

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

रामगढ़, 27 नवंबर (हि.स.)। रामगढ़ जिले की महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) की ओर से सीएसआर के तहत ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे बैच का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार को सुभाष चौक स्थित जावेद हबीब सैलून में आयोजित कार्यक्रम के तहत 16 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रामगढ़ जिले एवं आसपास के क्षेत्रों की 16 लाभार्थी महिलाएं शामिल हुई हैं। छह माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ब्यूटीशियन से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक एवं तकनीकी कौशल सिखाए जाएंगे, ताकि वे प्रशिक्षण प्राप्त कर इस क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर तलाश सकें।

बीएफसीएल की ओर से इससे पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच की शुरुआत की गई थी। अब दूसरे बैच के शुभारंभ के साथ कंपनी ने स्थानीय महिलाओं को हुनरमंद बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अपनी सीएसआर पहल को आगे बढ़ाया है।

कार्यक्रम में बीएफसीएल के सीनियर जनरल मैनेजर (सीएसआर) राकेश गुप्ता, सीएसआर अधिकारी शुभम कुमार सहित सीएसआर टीम के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…