Live VNS

छठ के सफल आयोजन के लिए आभार कार्यक्रम आयोजित

छठ के सफल आयोजन के लिए आभार कार्यक्रम आयोजित

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

रांची, 19 नवंबर (हि.स.)। स्टूडेंट फेडरेशन छठ पूजा समिति की ओर से छठ महापर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के बाद आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा ने रांची की लगभग 70 छठ पूजा समितियों के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी समितियों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और सहयोग से छठ महापर्व का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर राजीव रंजन मिश्रा ने रांची के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के मार्गदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर समन्वय से श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान सुविधाएं मिलीं। उन्होंने अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों और आयोजन में योगदान देने वाले सभी लोगों की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव रंजन प्रसाद, राजेंद्र सिंह और प्रणव कुमार पप्पू मौजूद थे।

मौके पर गोपाल पारिक, लंकेश सिंह, रॉकी, राजेंद्र पोद्दार, राहुल सिन्हा, राजू सिंह, इंदर सिंह और नंदकिशोर चांगल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…