Live VNS

पेयजल विक्रेता संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

पेयजल विक्रेता संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

देवघर, 22 नवंबर (हि.स.)। पेयजल विक्रेता संघ, देवघर के सदस्यों ने विधायक सुरेश पासवान से उनके आवास पर मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान संघ के सदस्यों ने नगर निगम की ओर से 25 हजार रुपये अतिरिक्त वार्षिक टैक्स तथा प्रत्येक ऑटो एवं टोटो से 10 हजार रुपये सालाना शुल्क की मांग पर विरोध जताया। संघ का कहना है कि इस कार्रवाई के तहत नगर निगम के जरिये उसके कुछ ऑटो एवं टोटो जब्त कर लिए गए हैं, जिससे पेयजल आपूर्ति के कार्यों में परेशानी हो रही है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक सुरेश पासवान ने तत्काल उपायुक्त से फोन पर बातचीत की। साथ ही संघ की ओर से सौंपे गए ज्ञापन को भी उपायुक्त के समक्ष रखा। विधायक ने संघ के सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।

इस पहल से संघ के सदस्यों में समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष कुमार रविकांत राय, सचिव सर्वोत्तम बरनवाल, उपाध्यक्ष अजीत कुमार चन्द्रवंशी एवं टिंकू मोदी, कोषाध्यक्ष निशांत कुमार बरनवाल, ओंकारनाथ, पप्पू कुमार, चंदन कुमार सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…