Live VNS

झारखंड की पहली अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति सम्मानित

झारखंड की पहली अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति सम्मानित

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

रांची, 17 नवंबर (हि.स.)। झारखंड की पहली अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति को मंगलवार को सम्मानित किया गया। हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने हॉकी झारखंड के कार्यालय में उन्हें ट्रैकसूट और टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भोलानाथ सिंह ने कहा कि झारखंड में हॉकी के विकास के लिए हॉकी झारखंड लगातार प्रयासरत है। राज्य में खेल को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, अनुभवी खिलाड़ियों और खेल से जुड़े लोगों का संगठन हमेशा सम्मान करता है।

उन्होंने कहा कि पूर्व खिलाड़ियों के अनुभव और सहयोग का लाभ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को मिल रहा है। हॉकी झारखंड पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों के सुझावों तथा सहयोग का स्वागत करता है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…