Live VNS

प्रकाशोत्सव पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने टेका मत्था

प्रकाशोत्सव पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने टेका मत्था

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

रांची, 24 नवंबर (हि.स.)। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मंगलवार को श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाशोत्सव के अवसर पर रांची के पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मत्था टेककर श्रद्धा निवेदित की और कीर्तन में शामिल होकर गुरुबाणी का श्रवण किया। उन्होंने लंगर में प्रसाद भी ग्रहण किया।

राज्यपाल ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता, सेवा और सद्भाव का संदेश देती हैं। उनके विचार समाज को प्रेम, करुणा और परस्पर भाईचारे के साथ जीवन जीने की सदैव प्रेरणा देते हैं।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…