Live VNS

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा कराने वाली कंपनी के सीईओ की जमानत याचिका पर उच्च न्यायालय ने सीआईडी से मांगा जवाब

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा कराने वाली कंपनी के सीईओ की जमानत याचिका पर उच्च न्यायालय ने सीआईडी से मांगा जवाब

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

रांची, 19 नवंबर (हि.स.)। जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी आईसीएन के सीइओ सोमांश प्रकाश की जमानत याचिका की सुनाई झारखंड उच्च न्यायालय में हुई। मामले में कोर्ट ने सीआईडी से दो सप्ताह में जवाब मांगा है। कोर्ट ने सीआईडी को जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम मौका दिया है। सोमांश प्रकाश को सीआईडी ने 27 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया था। मामले को लेकर सीआईडी ने कांड संख्या एक 2025 दर्ज की है।

उल्लेखनीय है कि कंपनी पर क्वेश्चन पेपर लीक का आरोप है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता आदित्य पांडे ने पक्ष रखा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…