Live VNS

तेज बारिश के कारण एचईसी में हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन का प्रदर्शन स्थगित

तेज बारिश के कारण एचईसी में हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन का प्रदर्शन स्थगित

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

रांची, 20 नवंबर (हि.स.)। अकवान तूफान के प्रभाव से हो रही तेज बारिश की वजह से हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को एचईसी में प्रस्तावित प्रदर्शन स्थगित कर दिया। प्रदर्शन शुक्रवार सुबह आयोजित होना था। यूनियन के महामंत्री एवं इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव लीलाधर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए श्रमिकों की सुरक्षा को देखते हुए प्रदर्शन स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इसकी सूचना यूनियन की ओर से सभी सदस्यों को व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दी गई थी।

लीलाधर सिंह ने कहा कि कुछ साथियों तक समय पर सूचना नहीं पहुंच पाने के कारण उन्हें हुई असुविधा के लिए यूनियन खेद व्यक्त करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौसम की प्रतिकूल स्थिति के कारण शुक्रवार का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया।

फिलहाल प्रदर्शन की अगली तारीख की घोषणा नहीं की गई है।---------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…