महंगे हवाई किराये पर इरफान ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
रांची, 24 नवंबर (हि.स.)। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने हवाई किराये में वृद्धि पर नियंत्रण की मांग करते हुए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।
उन्होंने पत्र में हवाई किराये की अधिकतम सीमा निर्धारित करने और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों और उनके परिजनों को रियायती टिकट उपलब्ध कराने की मांग की है।
पत्र में मंत्री ने रांची से दिल्ली की यात्रा के दौरान सामने आई एक घटना का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री से एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी पर रोक, किराया निर्धारण में पारदर्शिता और आपातकालीन यात्रियों के लिए विशेष रियायत की नीति बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक नहीं, बल्कि मानवीय मुद्दा है। किसी परिवार का आखिरी मिलन महंगे हवाई किराये के कारण नहीं रुकना चाहिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar